मराठी परिधान में पहुंची विप्रा संगिनियों ने वीरांगनाओं के जीवन पर प्रकाश डाला
Aug 28 2022
ग्वालियर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत रविवार को ब्राह्मण महिला मंच की विप्रा संगिनियों द्वारा होटल लैंडमार्क एनएक्स सिटी सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में महिलाएं मराठी परिधान पहनकर वीरांगनाओं के किरदार में पहुंची। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने वीरांगनाओं के जीवन और आजादी में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर डॉ. राजरानी शर्मा ने सावित्री फुले, डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी कल्पना सरोज, डॉ. मंदाकिनी शर्मा बेगम हजरत महल, जूली शर्मा जीजा बाई, माला शर्मा रानी लक्ष्मीबाई, सारिका शर्मा बैजा बाई, स्नेहा वाजपेयी अरूणा आसिफ अली, नीतू उपमन्यु सरोजिनी नायडू, पुष्पा मिश्रा महारानी अहिल्या बाई होल्कर, कमलेश शर्मा रामप्रसाद बिस्मिल की बहन शास्त्री देवी, नीलम शुक्ला मातगिनी हाजरा, झलकारी बाई, दीप्ति शर्मा सरला ठकराल के किरदार में पहुंची। वहीं गीता शर्मा ने कविता वीरांगनाओ की गाथा का पाठ किया।
कार्यक्रम में छोटी बच्ची अग्रिम शर्मा ने लावणी पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









