न्यूरोसर्जन क्षेत्र में आधुनिक पद्धति से मरीजों का जीवन बेहतर हुआ : डॉ. वर्मा

Aug 28 2022

ग्वालियर। ग्वालियर शहर के रामाधर पाठक एवं भुवन देवी को बीते दिनों पता चला कि उनके ब्रेन की प्रमुख नस फट गई है। साथ ही अवस्था भी नहीं बची थी कि शारीरिक क्षमता  सामान्य हो।  लेकिन सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद में बेहतर इलाज मिला जिसकी बदौलत आज वो सामान्य जीवन जी पा रहें हैं। यह बात रविवार को पत्रकार वार्ता में सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के न्यूरोविज्ञान के डायरेक्टर डॉ. कमल वर्मा ने कही।  
न्यूरोविज्ञान के डायरेक्टर डॉ. वर्मा ने बताया कि 80 वर्षीय रामाधर  को ब्रेन हेमरेज की अवस्था में लाया गया। जिसके बाद जांच में पाया गया कि उनके ब्रेन की नस फट गयी है।  उनका ऑपरेशन ना करके एंजियोग्राफी करके रक्त की नस के अंदर जाकर परेशानी वाली जगह पर कोइलिंग नामक डिवाइस को लगाया गया। जिससे उनकी नस में खून का रिसाव भी ठीक कर लिया और ब्लड सप्लाई को भी ठीक किया गया।
इसी तरह  60 वर्षीय भुवन देवी को ब्रेन हेमरेज की अवस्था में भर्ती किया था। उनकी ब्रेन की दो नस फट गई थीं। इस हालत में नस के रास्ते अंदर जागर इलाज नहीं किया जा सका। बल्कि उनका आपरेशन किया गया। आज यह दोनों मरीज बिल्कुल स्वस्थ हैं।  
डायरेक्टर डॉ.  वर्मा ने आगे बताया कि  आज के युग में मेडिकल तकनीक एवं कार्यकुशलता ने सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं हैं।  न्यूरो विज्ञान में भी आधुनिक तकनीक और आधुनिक पद्धति से मरीजों का जीवन बेहतर हुआ है।   हम सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद की आधुनिक तकनीक और कुशल डॉक्टरी इलाज को परिवार हॉस्पिटल, ग्वालियर के साथ मिल कर ग्वालियरवासियों को ओ. पी. डी के द्वारा उपलब्ध करवा रहें है। मरीज प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बृहस्पतिवार को परिवार हॉस्पिटल में परामर्श लें सकते है।