नौ दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव व नवीन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 31 से

Aug 28 2022

ग्वालियर। श्याम सरकार उत्सव समिति ग्वालियर द्वारा बाबा श्री खाटू श्याम जी का  नौ दिवसीय महोत्सव 31 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जायेगा। यह आयोजन सराफा बाजार स्थित बेरागपुरा मंदिर में अभी तक स पन्न होता आया है। लेकिन अब नवीन मंदिर राधा की हवेली पर प्राण प्रतिष्ठित होने जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में 9 दिवसीय महोत्सव मनाया जायेगा। यह जानकारी समिति के प्रमुख गोपाल अग्रवाल, राकेश बंसल व मनोज भार्गव ने रविवार को संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में दी। 
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह ग्यारहवाँ वार्षिक महोत्सव हम मनाने जा रहे हैं।   प्रथम दिन  31 अगस्त को प्रात: 9 बजे से बाबा श्रीश्याम जी की निशान एवं शोभा यात्रा  निकाली जायेगी। यह शोभा  यात्रा हलवाहट खाना, मोर बाजार महाराज वाडा से प्रारंभ होकर, सराफा बाजार, राम मंदिर, ऊंट पुल से होती हुई ओल्ड हाई कोर्ट, दाल बाजार, लोहिया बाजार, वापस ऊंट पुल, दौलतगंज, महाराज वाडा, जनकगंज से हनुमान चौराहा से अपने स्थान नवीन मंदिर राधा की हवेली, डॉ कमलकिशोर के सामने वाली गली  बाई साहबाकी परेड पर पहुंचेगी। 
इसके बाद यह  शोभायात्रा  में स्वयं बाबा श्री श्याम सवार होकर सराफा बाजार श्याम मंदिर से निकल कर अपने नवीन मंदिर में  पहुंचेंगे। नानी बाई मायरा कथा 1 सितंबर  से 3 सितंबर तक गौधूलि बेला समय 4  बजे से रात्रि 8 बजे तक राधा की हवेली बाई साहब की परेड पर होगा। इसके साथ ही कलयुग अवतारी  खाटू श्याम बाबा की श्याम कथा 4 सितंबर  से 6 सितंबर  तक पावन खाटू नगरी से आ रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक  पप्पू शर्मा  द्वारा वाचन किया जावेगा। 
इसी क्रम में 7 सित बर को जागरण, संकीर्तन व 8 सित बर को इस महोत्सव का समापन होगा। पत्रकार वार्ता में श्री अग्रवाल, राकेश बंसल, मनोज भार्गव, गुड्डू भाई एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।