समाज को मजबूत करने रखें विचार

Aug 28 2022

ग्वालियर। सामाजिक संस्था समाधान द्वारा रविवार सुबह 10 बजे फूलबाग स्थित मानस भवन में समाज को मजबूत करने की सोच वाला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम का विषय न्यायपालिका, शासन, समाज के अधिकार और कर्तव्यों की समीक्षा था। इस कार्यक्रम के वक्ता पूर्व न्यायाधीश मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय बीके दुबे, पूर्व जिला न्यायाधीश एचयू अहमद, पूर्व जिला अतिरिक्त न्यायाधीश रतन वर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी राज्य बार काउंसिल प्रेम सिंह भदौरिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने की।
यह कार्यक्रम मुख्य रूप से अधिवक्ताओं और कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया जा गया था। समाधान के सचिव और वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी ने बताया कि छात्रों को लेकर इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित कराए जाते रहेंगे।