गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू, 31 को घर-घर विराजेंगे श्रीजी
Aug 28 2022
ग्वालियर। गणेश उत्सव प्रारंभ होने में अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है और इस बार गणेशोत्सव का उत्साह भक्तों में भारी देखने को मिल रहा है। पिछले दो साल से कोरोना के चलते गणेशोत्सव के साथ-साथ अन्य उत्सव व पर्व सीमित दायरे में मनाए जा रहे थे। लेकिन इस बार कोरोना की बंदिशें ना होने के कारण भक्तों में गणेशोत्सव को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उधर बाजारों में भी गणेशोत्सव को लेकर अच्छी-खासी भीड़-भाड़ देखने को मिल रही है।
कोई अपने घर में श्रीजी की स्थापना करने के लिए तैयारी कर रहा है तो कोई अपने प्रतिष्ठान और आफिस में श्रीजी की स्थापना की तैयारी में जुटा हुआ है एक तरह से पूरा का पूरा माहौल श्रीजी मय हो गया है और बाजारों के साथ-साथ शहर के प्रमुख श्रीजी मंदिरों में भी उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है।
इस बार गणेशोत्सव पर दो दिन बने पुष्प नक्षत्र के शुभ संयोग के चलते बाजार में रौनक आ गई है। इस वजह से सोना 500 रुपये महंगा हो गया तो चांदी की मांग सराफा कारोबारी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही आटो सेक्टर में भी वाहनों की खूब बुकिंग हो रही है। आटोमोबाइल कारोबारियों को उम्मीद है कि गणेश चतुर्थी पर आमजन बड़ी संख्या में वाहनों की खरीदारी करेंगे।
गणेश उत्सव के चलते साड़ी के शोरूमों पर अधिक रौनक दिख रही है। सौन्दर्य सामग्री व बच्चों के कपड़ों की बिक्री में भी तेजी आई है। कपड़ा व्यवसाईयों का कहना है कि अगले 14 दिन बाजार अच्छा रहेगा। इस बार दुकानों पर कुर्ता पायजामा और सिली हुई धोती की कई डिजाइन मौजूद हैं।
गणेशोत्सव को लेकर शहर के प्रमुख स्थानों पर मूर्तिकार श्रीजी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। अब जबकि श्रीजी की स्थापना में केवल दो दिन का समय बचा है ऐसे में मूर्तिकार अपने परिवार के साथ दिनरात मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। इस बार शहरवासियों में गणेशोत्सव को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है ऐसे में मूर्तिकारों के भी चेहरे खिल उठे हैं और मूर्तिकारों को भी इस बार अच्छा-खासा व्यवसाय होने की उम्मीद है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









