बजरंग भक्त मंडल ने की 600 किलो हरेचारे की गौभोग सेवा
Aug 28 2022
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा वर्तमान में प्रति महीने 2 बार निरंतर की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में रविवार 28 अगस्त को 600 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर पर की गई। उक्त गौशाला में आज बहुत ही दयनीय हालत देखने को मिले, सम्पूर्ण गौशाला में नाम मात्र वारिश से ही चारो ओर कींचड़ ही कींचड़ है। बीमार ब्लॉक में जहाँ पहले 2 या 4 गौमाता बीमार पाई जाती थी। वहीं आज करीब 15 से 20 गौमाता बीमार अवस्था मे अपनी असमय मृत्यु का इंतजार कर रही हैं। उक्त गौशाला में कभी चिकित्सक नही होते और यदि चिकित्सक होते है तो दवाएं एवं चिकित्सा सामग्री नही होती।
बजरंग भक्त मंडल विगत कई समय से नगर निगम प्रशासन से गौशाला की हालत सुधारने हेतु निवेदन करता आ रहा है। किंतु फिर भी निरंतर उक्त गौशाला की अनदेखी की जाती रही है जिससे सम्पूर्ण गौसेवक दुखी है।
यदि गौशाला के हालात नही सुधरे तो बजरंग भक्त मंडल का प्रतिनिधि मंडल महापौर से मिलकर गौशाला की स्तिथि से अबगत कराएगा।
रविवार की गौभोग सेवा में आशीष मंगल, मनीष राय, अमन गर्ग, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, राम किशोर मंगल आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









