प्रभारी मंत्री सिलावट को प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया

Aug 28 2022

 ग्वालियर। मुरार सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एवं सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों द्वारा प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। 
जन अभियान परिषद के कर्मचारियों को सरकार द्वारा नियमित किया गया है। उसी तरह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स एजेंसी में किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों का विभाग में चतुर्थ श्रेणी के जो पद रिक्त हैं। उन पदों पर सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों का संविलियन किया जाए,  5 जून 2018 को सामान प्रशासन विभाग द्वारा बनाई गई नीति रेगुलर कर्मचारियों के समकक्ष 90 पर 6 वेतनमान के आदेश आज दिनांक तक जारी नहीं किए गए। मध्यप्रदेश शासन द्वारा हाल ही में 10 हजार पदों पर नई भर्ती प्रस्तावित की गई है। उस भर्ती पर तत्काल रोक लगाई जाए एवं उन रिक्त पदों पर संविदा कर्मचारियों का सम्मेलन किया जाए, रोगी कल्याण समिति द्वारा सपोर्ट स्टाफ के कर्मचारियों को अधिकारियों द्वारा कुछ कर्मचारियों को अर्थ कुशल श्रमिक दर मानदेय दिया जा रहा है। तो कुछ कर्मचारियों को मात्र 55 सौ मानदेय दिया जा रहा है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए सभी कर्मचारियों को एक समान मानदेय दिया जाए, ज्ञापन में येे प्रमुख मांगे थी।
धर्मवीर शुक्ला, कोमल सिंह, राम सुमन, जय कुमार शाक्य, संतोष बघेल, चुन्नीलाल झा आदि कर्मचारियों ने प्रभारी मंत्री तुलसीराम के समक्ष ज्ञापन द्वारा अपनी बात रखी।