गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा एमआईटीएस कॉलेज में स्टार्टअपनेस्ट का आयोजन

Aug 28 2022

ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा डिजिटल लर्निंग ग्रुप के सहयोग से एमआईटीएस कॉलेज में मप्र शासन के रोजगार दिवस के मौके पर स्टार्टअप-नेस्ट कार्यशाला तथा क्विज का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं के स्टार्टअप से जुड़े सवालों के उत्तर अतिथि वक्ताओं द्वारा दिये गये, वक्ताओं ने कहा कि तकनीकी युग में स्टार्टअप कल्चर उभरकर आ रहा है और युवाओं को प्रोत्साहित कर रहा है। स्टार्टअप केवल नये विचार को ही दूसरों के सामने नहीं लाता बल्कि ये बाकी युवाओं को कुछ नया करने की उम्मीद देता है। इससे समाज को रोजगार के नये साधन मिल पाते है। 
कार्यशाला में अतिथि वक्ता के रूप में गौरव जैन, आकांक्षी वैश्य, प्रियांशी मिश्रा, समीर सेठ, चित्रांशी खांडलकर मौजूद रहे। क्विज में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन के लीडरशिप प्रोग्राम लॉंच भी किया गया। इस अवसर पर आरके कंसल, पुनीत जौहरी, मोहित सिंह, आकाश बरूआ, शुभम गुप्ता, आर्यन दुबे, हर्ष तिवारी, विक्रम, जयेश, यशवंत आदि मौजूद रहे।