सदस्यों की संख्या बढ़ाएगी किसान सभा

Aug 27 2022

ग्वालियर। मप्र किसान सभा का जिला सम्मेलन गत दिवस संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण कुररिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों के चलते आमजन त्रस्त हैं।
सम्मेलन में किसान नेता अखिलेश यादव ने राजनीतिक-सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उनके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद इस पर बहस हुई और सम्मेलन में आए पदाधिकारियों ने अपने- अपने विचार रखे। इन सुझावों को शामिल करते हुए सर्वसम्मति से रिपोर्ट पारित की गई। सम्मेलन में किसान सभा की सदस्यता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 100 गांवों में ग्राम समितियां बनाने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में रामविलास गोस्वामी, एमके जायसवाल, गीता जाटव, आकांक्षा धाकड़, आरआर गुप्ता आदि उपस्थित थे।