युवती को नौकरी व शादी का झांसा देकर 6 महीने दुष्कर्म करा, आरोपी गिरफ्तार
Aug 27 2022
ग्वालियर। एक युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत की है कि उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर आयुष्मान कार्ड बनाने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। जब समय ज्यादा बीत गया और उसे नौकरी नही मिला तो उसने शारीरिक शोषण का विरोध किया। युवक ने उसे शादी का वादा कर जाल में फंसाए रखा, लेकिन युवक का किया वादा नौकरी लगवाने की तरह झूठा निकला। युवती को न नौकरी मिली न ही प्रेमी ने उससे शादी की। पुलिस ने पीडि़त युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मुरार पुलिस ने जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर मुरार के एमएच चौराहा पर रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने 6 महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि पिछले साल नवंबर में यह युवती किसी कार्य से जिला अस्पताल पहुंची थी। जहां उसकी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले सोनू राजपूत निवासी कृष्णपुरी से पहचान हुई थी। सोनू राजपूत ने उसे नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उसका रिज्यूम भी मंगा लिया था। इसके बाद उसने युवती से दोस्ती कर ली और एक दिन युवती को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। युवती ने जब विरोध किया तो युवक सोनू ने जल्द ही युवती को नौकरी दिलवाने का झांसा दिया।
इस साल फरवरी में जब युवती को नौकरी नहीं मिली तो उसने सोनू से अपनी नाराजगी जताई। जिस पर सोनू ने युवती से जल्द ही शादी कर लेने का वादा किया। लेकिन यह वादा भी नौकरी की तरह ही झूठा निकला। करीब 6 महीने तक परेशान होने के बाद युवती ने मुरार थाने में सोनू राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।
एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि नौकरी लगवाने के नाम पर आयुष्मान कार्ड बनाने वाले युवक उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जयपुर से दुष्कर्म का अरोपी गिरफ्तार
उधर दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे क्लब संचालक विकास शर्मा को पुरानी छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह युवती को नौकरी दिलाने के बहाने जयपुर ले गया था। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती जब वहां से भागकर ग्वालियर आई, तब उसकी शिकायत पुरानी छावनी थाने में की। पुरानी छावनी पुलिस ने एफआइआर दर्ज की, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









