राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वास्थ्य लाभ हेतु चित्रांशो ने किया हवन एवं महामृत्युंजय जाप

Aug 26 2022

ग्वालियर। सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता एवं हंसी और ठहाकों के माध्यम से दिलों में अपनी जगह बनाने वाले राजू श्रीवास्तव कि विगत 15- 16 दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के वजह से अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती होने की खबर ने उनके प्रशंसकों को मायूस कर गहरी चिंता में डाल दिया। अभिनेता राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों ने उनकी जल्द सेहत सुधार के लिए भगवान चित्रगुप्त से प्रार्थना कर हवन एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। कहां जाता है की मरीज के लिए जितनी दवा की आवश्यकता होती है उतनी की दुआओं की।  
कायस्थ समाज के रतन सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता एवं उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव जो कि पिछले 15 -16 दिनों से गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन बीते रोज उनके होश में आने पर उनके प्रशंसकों में एक खुशी की लहर दौड़ गई और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होकर लौटने एवं दीर्घायु के लिए शुक्रवार को चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन परिवार ने भगवान चित्रगुप्त धाम मंदिर जो कि माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम लक्ष्मीगंज परिसर में स्थित भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के समक्ष पूजा प्रार्थना कर हवन किया एवं 101 महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। और अपने चहेते अभिनेता के स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान से मंगल कामना की। 
इस अवसर पर माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम के नूतन श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, सतेंद्र श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सीमा सक्सेना, पुष्पा तिवारी, सलोनी व पदाधिकारी गण एवं प्रशंसक मौजूद रहे।