सड़कों की दुर्दशा पर कांग्रेस ने दी चेतावनी

Aug 26 2022

ग्वालियर। बरसात के बाद शहर की सड़के बदहाल हो चुकी हैं। घटिया निर्माण के कारण थोड़ी सी भी बरसात ये सड़के झेल नहीं पाती है और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। कांग्रेस ने बदहाल सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने की प्रशासन को चेतावनी दे दी है।
कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा है कि अगर सड़कें नहीं सुधरी तो वे सड़क पर उतरेंगे। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में शब्द प्रताप आश्रम चौराहा से लक्ष्मण तलैया कोणार्क हॉस्पिटल तक सड़क की दशा बहुत ही खराब हो गई है। इस मार्ग पर बडे-बड़े गड्ढे हो गए हैं, इस सड़क का निर्माण जरुरी हो गया है। वहीं कटी घाटी से बहोड़ापुर तक एवं उसके आगे भी हाल में सड़क का निर्माण किया गया है। इसी रोड पर कटीघाटी के आस-पास सड़क को भी कई जगह से खोद तो दिया गया है लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण यह सड़क अपनी पिछली अवस्था में पहुंच रही है। कटी घाटी पर छोटी रेल लाइन की दोनों पटरियों के बीच की सड़क को यहां सड़क निर्माण के समय छोड़ दिया गया है। इस कारण पटरियों के बीच बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन बाइक और साइकिल चालक दुर्घटना के शिकार होते हैं। शर्मा ने कहा कि वे लंबे समय से सड़कों की दशा को सुधारने की मांग प्रशासन से करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन जन समस्याओं का निराकरण नहीं करा रहा है। 
लोगों द्वारा की गई शिकायत पर महासचिव सुनील शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि कांगे्रस उनकी समस्याओं का निराकरण कराएगी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेएच जाफरी, मोहन माहेश्वरी, सुरेंद्र चौहान, अरुण कुशवाह, पीपी शर्मा, माठू यादव, रामू कुशवाह, शकील मंसूरी, दीपक बाथम, मनीष शर्मा, धर्मेंद्र बर्मा, संजय नरवरिया, विक्रम शर्मा, राजू भदोरिया, विकाश जैन, सहदेव तोमर, करण तोमर, सोवरण जाटव, संजय माहोर, सोहिल खान, हरेंद्र पाल, अंसार अली कृष्णा चौहान, सुनिल गुप्ता, हरेंद्र पाल, मोनू माहोर, अरमान कुरैशी, बलराम शाक्य, लाला यादव आदि लोग मौजूद रहे।