शोभायात्रा के साथ 40 दिवसीय झूलेलाल महोत्सव का समापन
Aug 26 2022
ग्वालियर। भगवान झूलेलाल के महोत्सव पर झूलेलाल मंदिर दाना ओली से प्रारंभ हुई जो बाड़ा माधोगंज दर्जी वाली खासगी बाजार गांधी मार्केट से होते हुए वापिस झूलेलाल मंदिर दाना ओली पहुंची एवं झूलेलाल मंदिर माधवगंज से शोभायात्रा निकाली गई जो बाड़े से होते हुए लाला बाजार मामा बाजार होते हुए माधवगंज झूलेलाल मंदिर पर समाप्त हुई शोभा यात्राओं का भव्य स्वागत कर प्रसाद बांटा गया। एवं सिंधी हिंदू जनरल पंचायत ग्रेटर ग्वालियर, सिंधु सोशल एवं कल्चरल सोसायटी, सिंधु वेलफेयर सोसाइटी, एवं कई विभिन्न संस्थाओं द्वारा महाराज बाड़े भगवान झूलेलाल की झांकियां सजाई गई। एवं भक्तों के लिए अखंड ज्योत लगाई गई।
श्रीचंद बलेचा, जीएल भोजवानी, डॉ सीपी लाडकानी, दीपक जेसवानी, डॉक्टर संतोष दूसेजा, अमृत माखीजानी, पंडित पप्पू महाराज, कमल कुकरेजा, राजेश वाटवाणी, बब्बन नागरानी, एवं सोनी जी सहित भारी संख्या में पहुंचकर सिंधी समाज ने दर्शन किए एवं देश में खुशहाली की प्रार्थना की एवं एक दूसरे को भगवान झूलेलाल के महोत्सव की हार्दिक बधाइयां दी। और प्रसाद वितरणे के साथ महोत्सव का समापन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









