जीआरएमसी व जेएएच में 52 दैवेभो कर्मचारियों को किया नियमित
Aug 26 2022
ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय व जयारोग्य अस्पताल में वर्षों से काम कर रहे 52 दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किया गया। इनमें 11 कर्मचारी जीआरएमसी व 41 जेएएच के है। इन कर्मचारियों को जीआरएमसी डीन डॉ. अक्षय निगम व जेएएच अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस अवसर पर अजाक्स महासचिव अतर सिंह जाटव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नर्सिंग ऑफिसर एसोसियेशन देवेंद्र त्यागी, संभागीय सचिव लघु वेतन कर्मचारी संघ कामता प्रसाद मरैया, वरिष्ठ नेता मधुसूदन शर्मा, विभागीय अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ योगेंद्र परमार, देवेश थापक, विभागीय अध्यक्ष अजास शिवरतन उईके, रमाशंकर झा आदि कर्मचारियों ने डीन व अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंटकर धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि विगत चार महीने पहले संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अजाक्स महासचिव अतर सिंह जाटव के नेतृत्व में तत्कालीन अधिष्ठाता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









