जेयू में दीक्षांत समारोह आज,रिहर्सल हुई

Aug 26 2022

ग्वालियर। जेयू के दीक्षांत समारोह का आयोजन आज 27 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को इसकी रिहर्सल हुई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विशिष्ट अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। इससे पहले फार्मेसी भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा। पहले इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी शामिल होना था।