अस्पताल परिसर में एक सिम्तबर से लगेगा पार्किंग शुल्क

Aug 25 2022

ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में आने जाने वाले वाहनों को एक सिम्तबर से पार्किँग शुल्क देना होगा। इसको लेकर अस्पताल परिसर में रिहर्सल शुरू कर दी गई है। 
आपको बतादें कि अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय में ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, गुना, अशोकनगर सहित आसपास के राज्यों से मरीज उपचार कराने आते हैं।
ऐसी स्थिति में मरीजों के साथ आये अटेंडर दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन बेरतकीब से अस्पताल परिसर में खड़ा कर देते हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क लिये जाने का निर्णय लिया गया है। 
एक सिम्तबर से पार्किंग शुल्क प्रक्रिया शुरू किये जाने से पहले परिसर में पार्किंग शुल्क लिये जाने की प्रक्रिया को लेकर रिहर्सल शुरू की गई है। दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन की पार्किंग परिसर में किये जाने के लिये स्थान चिन्हत किया गया है। साथ ही शुल्क प्रक्रिया के संबंध में कर्मचारियों की जानकारी दी जा रही है।