प्लेटफार्म नंबर एक पर मिला अज्ञात वृद्धा का शव
Aug 25 2022
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर टिकट बिंडो के पास एक वृद्धा का शव पड़े होने की खबर से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्धा के बारे में आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन वृद्धा की शिनाख्त नहीं हो सकी। वृद्धा कैसे मरी और कहां की रहने वाली है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक वृद्धमहिला मृत हालत में पड़ी होने की सूचना जीआरपी को मिलली थी। सूचना पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और वृद्ध महिला की शिनाख्त को लेकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन महिला के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मृतका की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









