मुरार में 108पाठ अनुष्ठान में उमड़े आशाराम बापू के भक्त

Aug 25 2022

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम द्वारा चातुर्मास में 108 पाठ अनुष्ठान की अविरल धारा भक्तों के घर में निरंतर बह रही है। इसी क्रम में हरीश नागपाल के हरिधाम पर भारी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर श्री आशारामायन 108 पाठ में बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आश्रम की अनूठी पहल से शहर भर के भक्तों के घर-घर पुनीत आयोजन से भक्ति मय माहोल बना हुआ है।
दरबार की शोभा देखते ही बन रही थी। आश्रम से पधारे अर्जुन भाई नरेश भाई द्वारा विधान पूर्वक अनुष्ठान पाठ का आयोजन कर पूर्णाहुति कर मंगल आरती कर लोक कल्याण की भावना से सभी की सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना की गई। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। आगामी 108 पाठ अनुष्ठान कार्यक्रम मुरार में प्रदीप रावल, रामू रामानी के यहां धूमधाम से आयोजित किए जाएंगे। विशेष रूप से शामिल होने वालो में प्रधान सिंह भदौरिया, ओपी राठौर, प्रकाश राठौर, हिमांशु गोविंद, अनिता नागपाल, लाली भदौरिया, सलोनी रामानी, आशा शर्मा, मुन्नी राठौर इत्यादि शामिल रहे।