प्रीतम लोधी ने ली ओबीसी महासभा की सदस्यता

Aug 25 2022

ग्वालियर। ब्राहम्णों-कथावाचकों पर विवादित टिप्पणी कर सुखियों में आए प्रीतम लोधी ने भाजपा से निष्कासन के बाद ओबीसी महासभा की सदस्या ले ली। पड़ाव स्थित होटल में ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों के साथ प्रीतम लोधी ने यह जानकारी साझा की। इस दौरान ब्राहम्णों पर विवादित बयान को लेकर कहा कि बंडा में बच्ची के साथ गलत काम होने की घटना को लेकर मैं गुस्से में था और गलती से बोल गया। मैंने पैर छूकर माफी भी मांगी लेकिन मेरी नहीं सुनी गई। अब मैं सभी पिछडे और शोषित समाजों को एक करके एक मंच पर लाउंगा। दिल्ली में भी बड़ा आयोजन करने जा रहा हूं। वहीं इसी दौरान प्रीतम लोधी ने बागेश्वर धाम के धीरज कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा कि वो मेरा श्राद्धकरने की कह रहे, मुझे मारना चाहते हैं, उनपर भी मामला दर्ज क्यों नहीं किया।
यहां यह बता दें कि भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने हाल ही में कथावाचकों-ब्राहम्ण समाज के लोगों पर विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद उनके खिलाफ अलग अलग थानों में एफआइआर दर्ज हुईं, और पूरे ब्राम्हण समाज में रोष है। इसके बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रीतम को भोपाल तलब कर फटकार लगाई और पार्टी से निष्काषित कर दिया। प्रीतम ने बयान देकर पूरे समाज से माफी मांगी लेकिन इससे आक्रोश कम नहीं हुआ। प्रीतम लोधी ने ओबीसी महासभा के सदस्य धर्मेंद्र कुशवाह, विश्वजीत रतोनिया, जीतू लोधी, राजेश कुशवाह के समक्ष सदस्यता ली। ओबीसी महासभा ने बताया कि अब प्रीतम लोधी के साथ मिलकर सामाजिक न्याय के आंदोलन को और तेज करेंगें।