ट्रैक्टर फाइनेंस के पैसे को लेकर चचेरे भाई ने भाई को गोली मारकर किया घायल हमलावर फरार

Aug 25 2022

ग्वालियर। ट्रैक्टर के पैसे के लेनदेन को लेकर चाचा भतीजे में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा के लड़के ने कट्टा निकालकर युवक को गोली मार दी। गोली युवक की पीठ में लगने से वह घायल हो गया वही हमलाकर युवक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वही पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर हमलावर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गिरगांव गांव में रहने वाले 35 वर्षीय परमाल गुर्जर का अपने चाचा भूपेंद्र गुर्जर से ढाई लाख रुपए के लेनदेन को लेकर गुरूवार सुबह 7 बजे विवाद हो गया। विवाद गाली गलौज और मारपीट के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया जहा भूपेंद्र के बेटे श्याम ने घर से 312 बोर कट्टा निकालकर परमार गुर्जर को गोली मार दी। गोली परमार के पीठ पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही हमलावर परिवार सहित मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर हमलावर सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घायल युवक परमार गुर्जर के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि हमने अपनी जमीन बैंक में गिरवी रखकर अपने चाचा भूपेंद्र को ट्रैक्टर फाइनेंस करवाया था। जिसकी किस्त हमारे चाचा भूपेंद्र को भरनी थी लेकिन चाचा बैंक में ट्रैक्टर की किस्त नहीं भर रहा था। इसलिए बैंक का नोटिस आया था कि अगर आप ने जल्द ही लोन के पैसे नहीं भरे तो आपकी जमीन को जप्त कर लिया जाएगा। जब मेरे भाई परमाल ने चाचा भूपेंद्र से बैंक की रकम लौटाने को कहा तो उन्होंने पैसे भरने से साफ इनकार कर दिया। जिस पर उन दोनों का विवाद हो गया 4 दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। लेकिन गुरूवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि भूपेंद्र के बेटे श्याम गुर्जर ने कट्टा निकालकर परमार को गोली मार दी और भाग निकला।
महाराजपुरा थाने के एसआई मुनेंद्र भदौरिया का कहना है कि सुबह 100 डायल पर गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर 100 डायल के बल को मौके पर भेजा गया था। जहा जमीन के पैसे के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया था एक युवक को दूसरे युवक ने कट्टे से गोली मार दी है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी मौके से फरार हो गया हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।