हनुमान भक्त कर रहे हैं हर मंगलवार को अशंख्य हनुमान चालीसा के पाठ

Aug 24 2022

ग्वालियर। हनुमान भक्त कर रहे हैं हर मंगलवार को अशंख्य हनुमान चालीसा के पाठ कर पा रहे हैं, मनवांछित फल और आत्मशक्ति संकट मोचन हनुमान बालाजी मंदिर गोल पाड़ा पर विगत दो माह से हर मंगलवार को रात्रि 8 बजे से लगभग डेढ़ सौ भक्तजनों के द्वारा अशंख्य हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ किए जाते हैं। पाठ करने वाले भक्तजनों एवं सेवकों का कहना है कि हनुमान जी महाराज के हनुमान चालीसा पाठ करने से मनोवांछित फल मिलता है जो वह पा रहे हैं। और आत्मशक्ति मिल रही है, इसलिए वह हर मंगलवार को यहां आकर हनुमान चालीसा के पाठ करते हैं।
मंदिर में मेहंदीपुर बालाजी महाराज की तर्ज पर सवा मन का विधिवत भोग लगाया जाता है। उसके पश्चात भंडारा प्रसादी भक्तजन पाते हैं। हर मंगलवार को नए स्वरूप में चरण सेबक जगवीर दास द्वारा मूर्ति का अभिषेक चोला श्रृंगार किया जाता है। अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण में कोई बाधा ना आए उसके लिए प्रतिदिन हवन यज्ञ जारी है।  चालीसा पाठ करने वालों में मुख्य रूप से किशन सिंह तोमर, संजय जैन, दीपक श्रीवास्तव, श्याम कुमार शर्मा, राहुल माहेश्वरी, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, अरुण तिवारी, राज परेता, हरिनारायण शर्मा, विजेंद्र कुमार वर्मा, सुरेश गोयल, सुरेंद्र परमार, यशपाल तोमर, कमल किशोर श्रीवास्तव, रामादेवी शर्मा, भारती बत्रा, विमला श्रीवास्तव, सुमन शर्मा, ममता बड़ेरिया, निधि सिकरवार आदि भक्तजन उपस्थित रहे।