मंदिर के पास युवक की लाश मिली
Aug 24 2022
ग्वालियर। दोस्तों के साथ निकले युवक की लाश काली माता मंदिर के पास मिली है। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला है। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के काली माता मंदिर के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि उसकी मौत कैसे हुई है।
हजीरा थाना क्षेत्र के कांच मील निवासी 30 वर्षीय बृजेश सिंह राजावत पुत्र इंदर सिंह राजावत बीते रोज सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने दोस्तो ं के साथ निकला था, उसके बाद वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह काली माता मंदिर के पास पड़ा मिला। जब उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अफसरों की माने तो युवक नशे का आदी होने का पता चला है। मर्ग कायम कर लिया है और मौत का असल कारण पीएम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
वाहन की टक्कर से अज्ञात की मौत
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बीएसएफ कॉलोनी गेट के पास गत देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञाात युवक की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की बाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, शव को ले जाने के लिए पुलिस को कपड़ों में बांधकर लाना पड़ा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
वहीं बेहट थाना क्षेत्र के रतनगढ़ माता मंदिर चौराहे के पास दो बाइक ें आपस में भिड़ गई। बाइकों की भिड़ंत में विजय शाक्य निवासी रनगवा की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









