कु. रागिनी पवैया को वूमेंस वर्ग में जिला स्तरीय योग खिताब

Aug 24 2022

ग्वालियर। जिला योग संघ के तत्वावधान में आयोजित हुई जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में सीनियर वूमेन्स एकल प्रतियोगिता में कु. रागिनी पवैया विजेता रहीं। यह प्रतियोगिता बीते दिनों यहाँ लिटिल एंजल हाईस्कूल में आयोजित हुई थी। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कु. रागिनी पवैया को विजेता ट्रॉफी प्रदान की। कु. रागिनी जनसंपर्क विभाग में पदस्थ विजय बहादुर सिंह की सुपुत्री हैं।