बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात के नियमों का पालन करें: चौकसे

Aug 24 2022

ग्वालियर। एडीजी ग्वालियर डी श्रीनिवास वर्मा और एसएसपी अमित सांघी के मार्गदर्शन में यातायात जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को बाल भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमे एएसपी यातायात अभिनव चौकसे, डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया, थाना प्रभारी ट्रैफिक बैजनाथ प्रजापति, हिमांशु तिवारी, अभिषेक रघुवंशी पुलिस बल विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, शिक्षकाएं और लगभग 200 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। कार्यशाला के बाद एसपी ऑफिस तक रैली भी निकाली गई, बच्चों ने रैली में भाग लेकर बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आम जनता से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की।
ज्ञात रहे कि पूरे प्रदेश में 23 अगस्त से 28 अगस्त तक प्रदेश भर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। और लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने व सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करने का अग्रह किया जा रहा है।