मैजिक और दूध वाहन की भिडंत में चालक घायल
Aug 24 2022
ग्वालियर। राम मंदिर चौराहे पर बुधवार सुबह-सुबह एक मेजिक और अमूल दूध के वाहन में जबरदस्त भिडंत हो गई जिसमें मैजिक चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में मैजिक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि गुलम्बर को भी क्षति पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह राम मंदिर चौराहे पर मैजिक क्रमांक एमपी07 एल-8029 तेज गति से आ रही थी इसी बीच मैजिक के आगे चल रही आयशर केन्टर क्रमांक एमपी07 सीए-5420 के चालक ने आयशर केन्टर का अचानक ब्रेक लगा दिया। अचानक से ब्रेक लगने के कारण मैजिक चालक कुछ समझ नहीं पाया और तेजी से आ रही मैजिक दूध के वाहन से भिड़ गई जिसके कारण मैजिक चला रहा फूल सिंह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल फूल सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









