मप्र का कर्मचारी वर्तमान सरकार द्वारा प्रताडि़त किया जा रहा है-जितेंद्र सिंह

Aug 23 2022

ग्वालियर। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी  संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  जितेंद्र सिंह ग्वालियर प्रवास पर पधारे सुभाष शर्मा भी साथ में थे। जिले के समस्त शासकीय कर्मचारियों के संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा एवं एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उनके द्वारा आव्हान किया गया 
इस संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आगामी 20 नवंबर को मध्य प्रदेश के समस्त संवर्ग के कर्मचारी एवं समस्त संगठन एक वृहद आंदोलन कर शासन का ध्यान आकर्षित करेंगे। उन्होंने बताया पुरानी पेंशन को लागू किया जाना आउटसोर्स कर्मचारियों के स्थान पर नियमित कर्मचारियों की भर्ती किया जाना, लिपिक संवर्ग के वेतनमान में व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाना, मेडिक्लेम की सुविधा लागू किया जाना, संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाना आदि ज्वलंत प्रमुख मांगे हैं। इस हेतु कई बार मुख्यमंत्री से समय मांगा गया परंतु मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के प्रति अपने असंवेदनशीलता का परिचय ही दिया है।
संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से अपने अपने संगठन को यह सूचना प्रेषित करने एवं तत्संबंधी आंदोलन के संबंध में अपनी-अपनी मांगों के प्रस्ताव भी लिए गए और एक वृहद मांग पत्र प्रदेश स्तर पर तैयार किया जाएगा।
 इस महत्वपूर्ण बैठक में संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार, रविंद्र त्रिपाठी, अंबरीश गुप्ता, मुकेश मौर्य, राकेश नायक, हवलदार सिंह, सुनील पटेरिया, जेएएच हास्पीटल के परमार एवं जैन साहब, मल्ल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। और सभी संगठनों के जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह को आश्वस्त किया कि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयुध होने वाले आगामी प्रभावी वृहद आंदोलन में हम सभी लोग पूर्ण समर्पण से सहयोग करेंगे एवं सहभागिता करेंगे।