कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 90 से अधिक फरियादियों की समस्यायें सुनी गईं
Aug 23 2022
ग्वालियर। कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में मंगलवार को 90 से अधिक फरियादियों की समस्यायें सुनी गईं। जन-सुनवाई में आए जाति प्रमाण-पत्र, नामांतरण, सीमांकन व बटवारा संबंधी प्रकरणों को त्वरित गति से निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी जन-सुनवाई में कराया गया। इसके अलावा पात्र परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की रूपरेखा भी जन-सुनवाई में तय की गई।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी, अपर कलेक्टर इच्छित गढ़पाले व एचबी शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्यायें सुनीं। साथ ही उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









