मेयर ने स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था देखीं 6 सड़कें, सभी में बंद थीं स्ट्रीट लाइट
Aug 23 2022
ग्वालियर। गत देर रात शहर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था देखने 6 सड़कों पर निकलीं महापौर डॉ. शोभा सिकरवार हर सड़क पर अंधेरा देखकर चौंक गईं। वह जहां गईं वहां अंधेरा था। हर जगह हाईमास्ट और एलईडी बंद मिलीं। इस दौरान मौजूद अफसरों से उन्होंने पूछा कि मैं जहां जा रही हूं, वहां सड़कों पर अंधेरा क्यों है? इस पर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अफसरों ने बहाने बनाए।
किसी ने कहा कि बारिश में ही ऐसा हुआ है। इससे पहले सब ठीक था तो किसी ने कहा कि केबल कटने की वजह से ये दिक्कत आई है। हम सब ठीक कर देंगे। यह सुनकर महापौर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि ये गलत बात है। शहर की जनता को स्ट्रीट लाइट ऑन मिलना चाहिए। मेरे निरीक्षण में ही ये हाल है तो बैसे क्या होता होगा?
उन्होंने जल्द ही आयुक्त किशोर कन्याल के साथ बैठक कर समस्या के निदान की बात कही। अफसरों से उन्होंने कहा कि बंद लाइट्स को तत्काल चालू कराएं। इस काम में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। महापौर वीर सावरकर मार्ग, कैंसर पहाड़ी वाले चौराहे से होकर शिवपुरी लिंक रोड, झांसी रोड, डीबी सिटी रोड, एजी ऑफिस पुल, चेतकपुरी आदि मार्गों पर पहुंचीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









