लोडिंग वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक बच्ची की मौत, दो घायल
Aug 23 2022
ग्वालियर। चीनोर थाना क्षेत्रअन्तर्गत एक लोडिंग वाहन छोटा हाथी के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया व घायल बच्चियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक करहिया निवासी गोविन्द सिंह अपनी बेटियों गुंजन, मीना और रेशमा को बाइक पर बैठाकर सिरसा से मेला दिखाकर लौट रहे थे तभी बाइक को तेज गति से आ रहे लोडिंग वाहन छोटा हाथी ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठी तीन साल की गुंजन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मीना और रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर चीनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









