रोटरी क्लब ग्वालियर मिडटाउन का शपथ ग्रहण संपन्न

Aug 23 2022

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर मिडटाउन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होटल सनबीम सिटी सेंटर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश दंडोतिया एएसपी क्राइम ब्रांच तथा विशिष्ट अतिथि मनोज शर्मा प्रशासनिक अधिकारी स्मार्ट सिटी ने पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गिरीश देवनानी ने फोर वे टेस्ट का वाचन किया। सभी सम्मानित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। डॉ मोहन शर्मा ने रोटरी के संबंध में आवश्यक जानकारी से सभी को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि ने नवीन अध्यक्ष डॉ एसके दीक्षित को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई व कॉलर पहनाया। विशिष्ट अतिथि महोदय ने सचिव मनोज राजपूत को पद की शपथ दिलाई व कॉलर पहनाया। पूर्व प्रेसिडेंट अरविंद राजावत ने सभी का स्वागत किया। सहायक प्रांतपाल अरविंद दूदावत ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ केशव पांडे ने सभी नवीन सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।