महापौर सिकरवार सहित जनप्रतिनिधियों ने स्व. नारायण शेजवलकर की पुण्यतिथि पर किया नमन

Aug 23 2022

ग्वालियर। पूर्व महापौर एवं पूर्व सांसद स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की 22वीं पुण्यतिथि पर 23 अगस्त मंगलवार को महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति मनोज सिंह तोमर, निगमायुक्त कशोर कन्याल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने निगम मुख्यालय सिटीसेन्टर पर स्थापित स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। 
निगम मुख्यालय में स्थापित  स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की प्रतिमा पर पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा, राकेश माहोर  सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं शहर वासियों ने स्वर्गीय श्री शेजवलकर को नमन किया।