स्वतंत्रता संग्राम सैनानी कक्का डोंगर सिंह ने स्वाधीनता आंदोलन में अग्रीण भूमिका निभाई-कांग्रे

Aug 22 2022

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं भगवान सिंह यादव,अशोक सिंह, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार की उपस्थिती में सोमवार को कंाग्रेस भवन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सैनानी कांग्रेस भवन के लिए जमीन दानदाता कक्का डोंगर सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनो ने उनके चित्र पर माल्यपर्ण कर नमन किया। कार्यक्रम का संचालन महाराज सिंह पटेल एवं आभार व्यक्त मीनू परिहार ने किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानी कक्का डोंगर सिंह के चित्र पर माल्यपर्ण कर पुष्पांजली देते हुए स्वाधीनता में उनके संघर्ष आजादी के बाद कंाग्रेस की मजबूती में उनके योगदान को नमन करते हुए कहा कि जब अभा कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के कामराज ग्वालियर आए थे, तब जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कक्का डोंगर सिंह के नेतृत्व में पैंतिस हजार की थैली कामराज को भेंट की थी, कामराज ने पैसो की थैली जिला अध्यक्ष कक्का डोंगर सिंह को देते हुए कहा कि ग्वालियर में कांग्रेस भवन के लिए जमीन खरीदी जाए, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता अपने भवन में बैठ कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर सके। 
1964 में कक्का डोंगर सिंह ने शिंादे की छावनी में भवन खरीदा, लगभग 35 साल तक कंाग्रेस भवन की सम्पति को सुरक्षित रखा और सन 2000 में डॉ. रघुनाथ राव पापरीकर के अध्यक्ष बनने के पश्चात कक्का डोंगर सिंह ने डॉ. पापरीकर को बुलाकर कहा कि कांग्रेस का भवन निर्माण किया जाए, जिस पर डॉ. पापरीकर ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री आपके नाम पर है, कक्का डोंगर सिंह ने तत्काल कहा कि जमीन कंाग्रेस की है और में कांग्रेस भवन के लिए समर्पित करता हूं, शिंदे की छावनी स्थित भूमि को गंाधी स्मारक कंाग्रेस भवन न्यास के नाम रजिस्ट्री कर कांग्रेस भवन के निर्माण में महत्पूर्ण योगदान दिया।
मप्र कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि मेरे दादा जी स्वाधीनता आंदोलन में समर्पित होकर भारत को आजाद कराने में ग्वालियर में अग्रीण भूमिका में रहे और आजाद के बाद कांग्रेस कार्यालय में रहकर गांव-गांव के दौरे करना, नागरिकेा की सेवा करना और गरीबो का सहयोग करना उनकी प्राथमिकता रही, जीवन के अंतिम समय तक कांग्रेस को मजबूत करने मे ंसमर्पित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अमर ंिसह माहोर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने कहा कि कक्का डोंगर सिंह के आर्षीवाद से ही मुझे युवक कांग्रेस का संयोजक बनाया गया और राजनीति समाजसेवा, जनसेवा में मुझे आगे बढाने में उनका योगदान रहा है।
विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि उन्होने नगर निगम के माध्यम से अनेक विकास कार्य करांये और कंाग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल स्मरणीय रहा, हम सब मिलकर 2023 में ग्वालियर से कांग्रेस को विजय बनाकर, मप्र कंाग्रेस की सरकार बनाकर, कक्का डोंगर सिंह को श्रृद्धांजली अर्पित करें, यह ही हमारी सच्ची श्रृद्धांजली होगी।
कार्यक्रम में महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहोर, वीरसिंह तौमर, राजकुमार शर्मा, आंनद शर्मा, संजीव दीक्षित, उदल सिंह, हमीद खां उस्मानी, सरमन राय, प्रेमनारायण यादव, हेवरन सिंह कंसाना, श्रीमती मीनू परिहार, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, तरूण यादव, देषराज भार्गव, भरत शर्मा, संजय नरवरिया, अविनाष गुप्ता, तरूण कुशवाह, विनोद कुमार जेन, लाखन गुर्जर, विजय शर्मा, अजय यादव, दिलीप सिंह तौमर, श्रीमती रानू शर्मा, श्रीमती रचना जगताप, श्रीमती ज्योति सिंह, सुषील चंदोरिया, हिमांषू पाल, गनपत, सुरेन्द्र भारद्धाज, सुरेष चोहान, दिनेष सिंह चैहान, सुरेन्द्र शर्मा, भरत सिंह, द्वारिका सिंह यादव, प्रषांत मोर्य, सुषील यादव, रामलखन सेन, हेमषंकर पाठक, चंन्द्रषेखर नायक आदि उपस्थित थे।