विकलांग प्रकोष्ठ ने मूलभूत मुद्दे विधान सभा में उठाने विधायक सिकरवार को सात सूत्रीय पत्र सौपा

Aug 22 2022

ग्वालियर। शहर जिला विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी एवं जिला अध्यक्ष जीतू यादव, उपाध्यक्ष परमाल सिंह कुशवाह ने विकलांग जनों के नेतृत्व में ललित पुर कालोनी में स्थित कांग्रेस विधायक  डॉ. सतीश सिकरवार के कार्यालय पर विकलांग जनों के जीवन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओ के सात सूत्रीय निम्न विंदू आगामी विधानसभा के पटल पर विकलांग जनों का प्रतिनिधित्व करते हूऐ उठाए जाने हेतू डॉ. सतीश सिकरवार को पत्र सौपा। विधायक ने उपस्थित सभी विकलांग जनों के मुद्दों को गंभीरता से विधान सभा के पटल पर उठाए जाने का पूर्ण भरोसा दीया।
पत्र में ये मुख्य विंदू 
विकलांग जनों को हर माह शासन से मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 600-रुपये से बढ़ा कर 25 सौ रुपये कीए जाने हेतू।  मप्र के 53 शासकीय विभागों में विकलांग जनों के रिक्त पड़े बैकलॉग पदों की विशेष भर्ती अभियान चलाए जाकर शीघ्र भरे जाने हेतू। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना अन्तर्गत मप्र में निवासरत विकलांगजनों को नि:शुल्क आवास दीए जाऐ। विकलांग जनों के नाम से विद्युत कनेक्शन विना बाधा  के नि:शुल्क, 200-यूनिट विजली नि:शुल्क एवं 200-यूनिट के बाद एक रुपये पर यूनिट के हिसाव से लिए जाए ,और विकलांग जनों के पूर्व वकाया विल माफ कीए जाने हेतू। केन्द्र सरकार के आदेश के तहत मप्र के विकलांग भाई बहिनों के अंतोदये कार्ड बनाए जाय। मप्र के विकलांग भाई बहिनों एवं उनके वीवी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा एवं नि:शुल्क चिकित्सा प्रायवेट एवं सरकारी अस्पतालों में मुहैया कराई जाए। शासकीय विकलांग कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार पदौन्नती किए जाने का नोटि फिकेशन सभी मप्र के मंत्रालयों को जारी कीया जाए।