स्वामी विवेकानंद मंडल भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

Aug 22 2022

ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद मंडल भाजपा महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन रुद्राक्ष महादेव शिव मंदिर जिंसी नाला नंबर 1 में किया गय।  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलाम शिंदे, जिला महामंत्री डॉ.करुणा सक्सेना, श्रीमती किरण लता भदोरिया जिला कोषाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्रीमती स्वाति अग्रवाल और जिला मंत्री एवं मंडल सहप्रभारी शिल्पा खत्री उपस्थित रही।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती चेतना तोमर के द्वारा सभी का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री श्रीमती रीता अरोरा द्वारा किया गया एवं आभार महामंत्री श्रीमती रेखा चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष मीना पाल, विमलेश जैन, जयंती पाल, अनीता रावतकर, आभा अग्रवाल, मालती कुशवाह, कलावती शाक्य, सरिता त्रिपाठी, जसवीर कौर कांता शर्मा,  विजयपाल, नीतू शर्मा, ज्योति गुप्ता, आस्था चंदेल, शशि व्यास, पूनम माहौर एवं अमिता चंदेल आदि  कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही।