चोरी के 6 दो पहिया वाहनों सहित एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
Aug 22 2022
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिघरा क्षेत्रान्तर्गत सीडऩा का पुरा में एक शातिर वाहन चोर, चोरी के वाहनों की डीलिंग करने वाला है। मुखबिर की सूचना पर एसएसपी अमित सांघी ने एएसपी यातायात अभिनव चौकसे को थाना तिघरा की पुलिस टीम बनाकर मुखबिर के बताये उक्त शातिर वाहन चोर की तस्दीक कर पकडऩे हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी तिघरा सुरेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम को वाहन चोर को पकडऩे हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा सीडऩा का पुरा पर चैकिंग प्रारंभ की गई। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक सदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की मोटर सायकिल लिये दिखाई दिया। पुलिस चैकिंग को देखकर उक्त वाहन सवार द्वारा मोटर सायकिल छोड़कर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर उसने उक्त वाहन चोरी का होना बताया।
पकड़े गये वाहन चोर से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर उक्त वाहन ग्वालियर एवं मुरैना क्षेत्र से चोरी किये जाना बताया। पुलिस टीम द्वारा शातिर वाहन चोर की निशादेही पर उसके पास से चोरी की 1 सुजूकीजिक्सर, 1 हीरोहोण्डा, 1 स्प्लेण्डरप्लस, 1पल्सर, 2हीरोहोण्डा मोटर सायकिल सहित कुल 6 मोटर सायकिल कीमती 3 लाख 50 हजार रूपये बरामद कर जप्त किया गया।पकड़े गये वाहन चोर को थाना तिघरा में गिरफ्तार कर उससे जिले में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं एवं उसके फरार साथी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। तथा यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कि इस शातिर वाहन चोर द्वारा चोरी के वाहनों को कहां-कहां पर ठिकाने लगाया जाता था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









