बनी-ठनी सेलिब्रेशन में कुमकुम और निधि रहीं विजेता

Aug 21 2022

ग्वालियर। जेसीआई प्रियदर्शिनी द्वारा गत दिवस बनी-ठनी सेलीब्रेशन का आयोजन किया गया। चेप्टर अध्यक्ष साधना शांडिल्य, सचिव प्रिया गर्ग एवं पीआरओ निकिता पारख ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता थीं। इस अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। पासिंग द कुशन गेस में दिव्यांनी अग्रवाल, रीना अग्रवाल व रश्मि ग्रोवर विजेता रहीं। हाउजी में कुमकुम जैन व निधि अग्रवाल विजेता रहीं। इस अवसर पर मनीषा गगरानी, श्वेता गुप्ता, रूपाली मांगलिक, पल्लवी अग्रवाल व रूचि अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, पुष्पा कोठारी, रूचि गोयल, मोनिका अग्रवाल, सुगंधा जैन, प्रीति सिंघल, नेहा खण्डेलवाल वीनू गर्ग, मीनू गर्ग, आरती मारवाड़ी आदि उपस्थित थीं।