आशीष से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह

Aug 21 2022

ग्वालियर। व्यापमं घोटाले को उजागर करने वाले व्हिसिल लोअर आशीष चतुर्वेदी अस्वस्थ हैं। आशीष दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। आशीष चतुर्वेदी को निमोनिया होने के कारण ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। इसके बाद फिर आशीष की तबियत खराब हुई। इसके बाद आशीष को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशीष के मित्रों से मिली जानकारी के अनुसार आशीष के स्वास्थ्य में सुधार है और शीघ्र ही अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी।