कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया नमन
Aug 20 2022
ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी का जन्मदिन सदभावना दिवस के रूप से मना रही है। इस अवसर पर शहर भर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। सुबह से ही शिन्दे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा जनप्रतिनिधियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर उन्हें पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा के अलावा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील शर्मा, विधायक डॉ.सतीश सिंह सिकरवार के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्व.राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आज हम इन्टरनेट और आईटी के क्षेत्र में जो प्रगति कर रहे हैं। वह स्व.राजीव गांधी की देन है आज देश में मनरेगा के तहत जो लोगों को रोजगार आदि की व्यवस्था की जा रही है उसके लिए भी स्व.राजीव गांधी को ही श्रेय जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









