लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल ने जन्माष्ट्रमी पर्व झुग्गी झोपडिय़ों में मनाया

Aug 20 2022

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर फूलबाग के पास जरूरतमंद लोगों की बस्ती में बच्चों को और महिलाओं को माखन मिश्री की छोटी मटकी, पूड़ी सब्जी का पैकेट  और मिठाई देकर जन्माष्टमी की शुभकामनायें दी। इस कार्यक्रम के संयोजक लायन मोहित गौतम रहे।
इस मौके पर लायंस ग्वालियर सेंट्रल के अजय सपरा, सुनील शर्मा, डॉ. एसपी लोहिया, राजेश वाटवानी, सतीश भल्ला, मोहित गौतम, गिरीश गाबरा एवं मीडिया प्रभारी राजू पंडित मौजूद रहे।