ग्वालियर व आगरा के बीच तीन हजार करोड़ की लागत से बनेगा 160 किमी का बनेगा सिक्स लेन हाइवे

Aug 20 2022

ग्वालियर। ग्वालियर व आगरा के बीच में 3 हजार करोड़ की लागत से सिक्स लेन बनेगा। यह सिक्सलेन हाइवे ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए एक नई सौगात है, जो कि इस सम्पूर्ण अंचल ही नही भिंड, मुरैना, दतिया, झांसी, शिवपुरी एव ग्वालियर के लोगों के भाग्य को बदलने वाला साबित होगा।
केंद्रीय मंत्री त्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विशेष सहयोग से ग्वालियर एवं आगरा के मध्य 160 किलोमीटर लंबा एक नया 6 लेन एक्सप्रेसवे मंजूर हुआ है। जिसकी लागत लगभग 3 हज़ार करोड़ रुपये है। सिंधिया ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी व गडकरी को धन्यवाद दिया है।
सिंधिया ने कहा कि पुराने ग्वालियर-मुरैना-धौलपुर-आगरा मार्ग पर परिवहन के अत्यधिक दबाव को देखते हुए काफी लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की जरूरत थी। जिसके लिये हम लोग लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन बानमोर, मुरैना, धौलपुर आदि नगर में सड़क का विस्तार रहवासी आबादी के कारण सम्भव नही हो पा रहा था। 
इसलिए हमने परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर इस बात पर मंथन किया कि क्यों न एक नया समानांतर एक्सप्रेसवे मार्ग तैयार किया जाए ताकि आम जनता के मकान एवं व्यासायिक प्रतिष्ठान भी प्रभवित न हों और नया मार्ग भी बन जाये। इसके लिए एक नए एक्सप्रेसवे की परिकल्पना तैयार की गई, जिसके तहत तीनों नगरों के समनानंतर नवीन मार्ग तैयार किया जाएगा जो कि 6 लेन होकर यमुना एक्सप्रेसवे या आगरा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के समान होगा। ये एक्सप्रेसवे ग्वालियर के निरावली तिराहे से प्रारंभ होकर आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे में जुड़ेगा।