एटीएम बदलकर रूपये निकालने वाला शातिर बदमाश, विभिन्न बैंकों के एटीएम व नगदी सहित गिरफ्तार
Aug 19 2022
ग्वालियर। 21 जुलाई को फरियादी दीवान सिंह राजावत ने थाना गोला का मन्दिर पर रिपोर्ट की थी कि उसके द्वारा 14 जुलाई को पिन्टोपार्क स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालते वक्त एटीएम में खडे अन्य व्यक्ति द्वारा धोखाधडी पूर्वक उसका एटीएम बदलकर उससे 1 लाख 40 हजार रूपये निकाल लिये हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोला का मन्दिर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये एसएसपी अमित सांघी द्वारा आरोपी की पतारसी कर उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश एएसपी अपराध राजेश दण्डोतिया को दिये।
थाना प्रभारी थाना गोला का मन्दिर निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग के नेतृत्व में पुलिस बल की एक टीम घटित कर आरोपी की तलाश हेतु लगाया गया। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी गोला का मन्दिर द्वारा थाना प्रभारी मुरार की पुलिस टीम का सहयोग लेकर प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया।
शुक्रवार जरिए एसएसपी को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि उक्त दिनांक को घटना कारित करने वाले हुलिया का एक व्यक्ति यादव धर्मकाँटे के पास खडा है। सूचना पर पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया गया। यादव धर्मकाँटे के पास पुलिस टीम को मुखबिर के बताये अनुसार व फुटेज के हुलिए वाला एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। मौके से भाग रहे संदिग्ध को पुलिस जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया।
पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास विभिन्न बैंकों के कुल 61 एटीएम व 20 हजार 300 रूपये नगद मिले, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा ् जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वयं को धौलपुर का रहने वाला बताया तथा धौलपुर निवासी ही एक अन्य साथी के साथ उसकी एफजेड यामाहा मोटर साईकिल से यहां आकर घटना करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी ने ग्वालियर व अन्य स्थानों पर भी अपने साथी के साथ इसी प्रकार की घटना करना स्वीकार किया है। जिसके संबंध में आरोपी को पुलिस रिमाण्ड लेकर उससे अन्य घटनाओं व उसके फरार साथी के संबंध में पूछताछ की जाएगी, जिससे अन्य घटनाओं का खुलासा होने की भी संभावना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









