भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने स्वीकार की गलती ब्राह्मण समाज से माफी मांगी
Aug 19 2022
ग्वालियर। ब्राह्मण समाज के ऊपर की गई टिप्प्णी के बाद भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के करीबी प्रीतम लोधी ने ब्राह्मण समाज से माफी मांगी है। शुक्रवार को प्रीतम लोधी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के पास पहुंचे और मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ही उन्होंने अपना लिखित माफी नामा भी दिया।
माफी नामे में प्रीतम लोधी ने बताया कि आज मीडिया में ब्राह्मण समाज के बारे में जो मेरी बोली गई बातें अलग अलग टुकड़ों में जोडक़र दिखाई गई हैं, वो बातें मैंने बोली हैं। यह मेैं स्वीकार करता हूं। किंतु स्वयं ब्राह्मण समाज एवं सभी समाजों का आदर करता हूंं किंतु मुझसे अज्ञानतावश यह भूल हो गई तथा मेरे विरोधी पक्ष ने मेरे बयान के टुकड़े टुकड़े जोडक़र ऐसा बना दिया गया है कि उससे ब्राह्मण समाज को निश्चित रूप से ठेस लगी होगी।
मैं अत्याधिक शर्मिंदा हूं एवं अपने आप को अपराधी महसूस करता हूं। बहन उमा भारती को भी कुछ समय पहले ही प्रकरण जानकारी में आया है, उन्हेांने मुझे आज्ञा दी है कि मैं बिना किसी लाग लपेट के सीधे सीधे अपने गुरु तुल्य ब्राह्मण समाज से क्षमा याचना करू। मैं ब्राह्मण समाज से क्षमा मांगता हूं। हमारे देश में भारतीय परंपराओं एवं हिंदू संस्कारों को बनाए रखने का कार्य ब्राह्मण समाज ने अनेकों कष्ट उठाकर के भी किया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि बड़ा दिल दिखाकर मेरी गलती के लिए क्षमा कर देंगे।
धर्म का प्रचार करने वाले ब्राह्मण और कथावाचकों को लेकर अमर्यादित वक्तव्य देने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी पर गत शाम को ग्वालियर में भी एफआइआर दर्ज हुई। प्रीतम लोधी ने यह वक्तव्य शिवपुरी जिले में आम सभा के दौरान दिया, लेकिन उसका वीडियो पूरे प्रदेश में बहुप्रसारित हो रहा है। इसके चलते प्रीतम के इस बयान का विरोध ग्वालियर तक भडक़ गया है। उसके विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने गुरुवार शाम को एसपी आफिस का घेराव किया, एसपी आफिस के सामने धरने पर भी बैठ गए। विरोध प्रदर्शन होने के बाद इस मामले में एफआइआर दर्ज कराई गई।
दरअसल भाजपा नेता प्रीतम लोधी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है, जिसमें प्रीतम द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर अमर्यादित वक्तव्य दिया गया है। इसके बाद जगह-जगह उसके वक्तव्य का विरोध शुरू हो गया। ग्वालियर में ब्राह्मण समाज के अलग-अलग संगठन इकठ्ठे होकर एसपी आफिस पहुंचे। यहां एसएसपी अमित सांघी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया और प्रीतम लोधी पर कार्रवाई की मांग की। एसपी आफिस में प्रीतम के खिलाफ नारे भी लगाए। इस आक्रोश को देखते हुए आनन-फानन में एसएसपी अमित सांघी ने प्रीतम लोधी पर एफआइआर के आदेश दिए। सीएसपी रत्नेश सिंह तोमर, झांसी रोड थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ झांसी रोड थाने पहुंचे। यहां अरुण शर्मा निवासी पारस विहार कालोनी की शिकायत पर प्रीतम लोधी पर भारतीय दंड विधान की धारा 153 ए और 505 के तहत एफआइआर दर्ज की गई। विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि प्रीतम लोधी आपराधिक प्रवृत्ति का है, उस पर पूर्व से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह वर्ग संघर्ष कराने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहा है।
प्रीतम लोधी का विरोध इंटरनेट मीडिया पर भी हो रहा है। उस पर कार्रवाई की मांग इंटरनेट मीडिया पर भी हो रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









