अखिलेश यादव ने की जातिगत जनगणना करने की मांग
Aug 19 2022
ग्वालियर। अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना की मांग की, जातिगत जनगणना से पता चलेगा कि यादव नंबर वन पर हैं, इसी जनगणना से अहीर रेजिमेंट का रास्ता खुलेगा। सांसद केपी यादव के संबंध में कहा कि अभी यह गलत रास्ते पर है। हम सबका दायित्व है कि इन्हें सही रास्ते पर लाएं, उनका इशारा केपी यादव के भाजपा में होने की तरफ था। अखिलेश यादव यहां यादव समाज के जन्माष्टमी पर आयोजित चचल समारोह में भाग लेने के लिए आए थे।
अखिलेश यादव ने समाज के लोगों से पूछा भगवान कृष्ण का पहला नाम क्या था। किसी ने कहा माखन चोर। नेता जी नाराज होकर बोले भाजपा की भाषा मत बोलो। कृष्ण का पहला नाम घनश्याम था। केपी यादव ने मंच से कृष्ण जन्म भूमि पर रामलला की तरह भव्य मन्दिर की इच्छा जाहिर की। अखिलेश यादव इस पर कुछ नहीं बोले। कोटेश्वर से चल समारोह को अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चल समारोह अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर इंदरगंज चौराहा, शिंदे की छावनी से होता हुआ कोटेश्वर मंदिर पहुंचा।
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चल समारोह शुक्रवार दोपहर कोटेश्वर मंदिर से शुरू हुआ। समारोह में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए। चल समारोह में ग्वालियर शहर सहित अंचल भर के यादव समाज के लोग शामिल हो रहे हैं।
महासभा के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने बताया कि अखिलेश यादव लखनऊ से विशेष विमान से ग्वालियर आए। जहां उनकी आगवानी समाज के वरिष्ठ लोगों ने की। ग्वालियर आने के बाद अखिलेश यादव सबसे पहले मितेंद्र सिंह यादव, उसके बाद प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह व अशोक यादव के निवास पर समाज के लोगों से भेट की। इसके बाद चल समारोह में भाग लिया। चल समारोह अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर इंदरगंज चौराहा, शिंदे की छावनी से होता हुआ कोटेश्वर मंदिर पहुंचा। इसमें गुना-शिवपुरी सांसद केपी यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व एमएलसी सुंदर यादव, पूर्व मंत्री भागवान यादव व रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हरिसिंह यादव शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









