बच्चों में उत्साह, युवाओं में उर्जा, समाज को एक सूत्र में बांधते है ऐसे आयोजन-चरणजीत

Aug 18 2022

ग्वालियर। पंजाबी सेवा समिति (झंग बिरादरी)द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह माधव मंगलम पैलेस के देशराज बत्रा सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व पूरे ग्राउंड  को  तिरंगा थीम में सजाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चरणजीत नागपाल, डॉ पुरेंद्र भसीन एवं समिति के मोहनलाल अरोरा द्वारा झंडा वादन किया। सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि चरणजीत नागपाल, डॉ  पुरेंद्र भसीन व समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित   कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चरणजीत नागपाल एवं डॉ. पुरेंद्र भशीन द्वारा 10वीं एवं 12वीं की पंजाबी समाज की होनहार प्रतिभाओं व समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित किया। 
मुख्य अतिथि चरणजीत नागपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में सक्सेस होना है तो समय का सही उपयोग और हौसले बुलंद होने चाहिए। डॉ पुरेंद्र भसीन ने कहा कि अपनी सोच को बढ़ा करो तो जिंदगी में किसी भी लक्ष्य को हासिल कर  सकोगे। मोहनलाल अरोरा ने अपने उद्बोधन में कहा मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंखों से कुछ नहीं होता जिनके हौसलों में उड़ान होती है। 
आयोजन में मीडिया प्रभारी राजू पंडित सहित भारी संख्या में पंजाबी समाज के लोग परिवार सहित उपस्थित थे।