मुरार कैंट में पुलिस ने सायबर काईम अवेयरनेस पर सेमीनार का आयोजन किया
Aug 17 2022
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चलाये जा रहे सायबर काईम अवेयरनेसश् प्रोग्राम के तहत ग्वालियर पुलिस द्वारा भारतीय सेना की 12 मीडियम रेजीमेंट मुरार कैंट ग्वालियर एवं आर्मी वाईव वेलफेयर एसोशिएशन में सेमीनार आयोजित कर वहां कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों एवं उनके परिजनोंको सायबर क्राईम एवं उसकी रोकथाम के संबंध में जानकारी दी। इस सेमीनार में लगभग 100लोगों ने हिस्सा लिया।
सेमीनार का प्रारंभ एएसपी क्राईम राजेश डण्डोतिया द्वारा अपने उद्बोधन से किया गया। एएसपी क्राईम द्वारा सेमीनार में उपस्थित सभी को सायबर अपराधों से जुड़ी विभिन्न केस स्ट्डीज से अवगत कराया। उन्होने वर्तमान परिवेश में पुलिस को आने वाली सायबर अपराध संबंधी शिकायतों को साझा किया। जिनमें उनके द्वारा मुख्यत: सेक्सट्रार्सनए सोशल मीडिया फ्रॉडए कॉल सेंटर के माध्यम से फ्रॉडए लॉटरी फ्रॉड आदि के संबंध मे व्याख्यान अपना दिया गया। सेमीनार में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को एएसपी क्राईम द्वारा स्मार्ट फोन का उपयोग करते समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया साथ ही उनको सायबर अपराधों से बचने के उपायो से भी अवगत कराया।
ग्वालियर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सायबर काईम अवेयरनेस प्रोग्रामों का मुख्य उद्देश्य समाज को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। चूँकि भारतीय सेना के जवानों की पोस्टिंग सीमवर्ती इलाकों तथा परिवार से दूर अन्य आर्मी छावनी में रहती है इस कारण इनके परिवार के लोग अधिक्तर डिजीटल ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल करते है अत: जवानों के परिवार के सदस्यों को सायबर अपराधों के अवेयर रहने की अधिक आवश्यकता है जिससे इन परिवारों को सायबर संबंधी अपराधों से बचाया जा सके।
इस सेमीनार में एएसपी क्राईम के साथ क्राइम ब्रांच ग्वालियर के धर्मेंद्र शर्मा व सुमित भदौरिया तथा आर्मी वाईव वेलफेयर एसोशिएशनए 12 मीडियम रेजीमेंट मुरार कैंट एवं 36 आर्टरी ब्रिगेड में रहने वाले आर्मी जवान व अधिकारीगण व उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









