एक सैकड़ा बच्चों को पुरस्कृत किया गया, पुरूस्कार प्राप्त कर प्रसन्न हुए प्रतिभागी
Aug 17 2022
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम संरचना समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती समारोह पर आठ दिवसीय विभिन्न सांस्कृतिक एवम् रचनात्मक कार्य आयोजित किये गये थे। इस आयोजन में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। इस आयोजन में जो बच्चे विजेता एवम् उपविजेताओं बने उन बच्चों को बुधवार को संत कृपाल सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार वितरण का आयोजन बुधवार को दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि संत कृपाल सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने की, आयोजन की मुख्य संयोजिका डॉ शिखा क_ल थी। उन्होंने बताया कि आयोजन में सर्व प्रथम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया गया। उसके उपरांत अतिथियों का स्वागत डाक्टर शिखा क_ल डाक्टर प्रीति मनीष रस्तोगी, धर्मेन्द्र सारस्वत धीरज गोयल ने किया।
इस मौके पर संत कृपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त को आज याद किया जाता है, अच्छा संदेश है आज की युवा पीढ़ी को मैथलीशरण गुप्त के बारे में बताए की राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने अपनी कविताओं के माध्यम से सम्पूर्ण भारत वर्ष में अपनी एक अलग पहचान बनाई। बुधवार को इसी क्रम में एक सैकड़ा बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और विजेता उपविजेता रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









