जिला अस्पताल मुरार में काफी देर इंतजार कर लोग बिना टीका लगवाए वापस लौटे
Aug 17 2022
ग्वालियर। ग्वालियर में बुधवार को वैक्सीनेशन महाभियान रखा गया था। इसके तहत शासकीय अस्पतालों में लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर सुबह से ही लोग टीका लगवाने पहुंचे। इस दौरान जिला अस्पताल मुरार में जरूर लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा है। यहां पर नर्स तो मौजूद थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन करने वाला कर्मचारी नदारद था। जिसकी वजह से लोग काफी देर इंतजार करते रहे और बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गए।
दरअसल जिला अस्पताल मुरार में बुधवार सुबह से ही टीकाकरण की व्यवस्था कुछ गड़बड़ाई हुई थी। यहां पर स्टाफ मौजूद था, लेकिन टीका नहीं लगाया जा सका। लोग पहुंचे तो पता चला कि रजिस्ट्रेशन करने के लिए कर्मचारी ही उपस्थित नहीं है। लोगों ने जब नर्स से जानकारी ली तो बताया गया कि रजिस्ट्रेशन करने वाला कर्मचारी अभी सैनिटाइजर लेने के लिए स्टोर तक गया हुआ है। ऐसे में 30 मिनट इंतजार कर लें, इसके बाद ही टीकाकरण हो सकेगा। ऐसे में लोगों ने काफी देर इंतजार किया लेकिन जब कर्मचारी नहीं लौटा तो लोग बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गए।
सुबह का समय अक्सर लोगों का नौकरी या प्रतिष्ठान पर जाने का होता है। लोग इस बीच समय निकालकर टीका लगवाने पहुंचे थे। यहां पर जब अधिक समय लगता दिखाई दिया तो लोग बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









