एफपीएआई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं हेतु किया संगोष्ठी का आयोजन

Aug 16 2022

ग्वालियर। फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफिस इंडिया की ग्वालियर ब्रांच द्वारा संस्था की ब्रांच मैनेजर श्रीमती नीलम दीक्षित के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर एक युवा संगोष्ठी का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संस्था के अच्छेद्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे। उन्होने अपने उधवोदन में सभी को नवीन गतिविधियों से अबगत करते हुए युवा अधिकारों पर भी चर्चा  की एबं उन्होने सभी को आज़ादी के 75 वें अमरोत्स्व पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती पूजा शर्मा उपस्थित थी। उन्होंने सभी को युवा स्वास्थ्य पर जागरूक किया, कार्यक्रम के अंत में एक रैली का आयोजन भी किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की और से श्री आशीष सोनी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।