आशाराम के भक्तों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Aug 16 2022

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शहर में विशाल देश भक्ति तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों दो पहिया वाहन तिरंगा झंडा से सुसज्जित पंक्ति बाधसाधक भक्तो की टोलियां पंक्ति बद्ध होकर आश्रम से गुड़ी गुड़ा नाका, कंपू से महाराज बाड़े होते हुए सराफा बाजार, राममंदिर, शिन्दे की छावनी, बस स्टैंड, पड़ाव से वापिस महारानी वीरांगना लक्ष्मी बाई बलिदान स्थल फूलबाग पर समाप्त हुई। जहां पर सभी साधक भक्तों ने परम राष्ट्र प्रेमी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर तहे दिल से वंदन अभिनंदन किया।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के विशाल देश भक्ति तिरंगा यात्रा में श्री योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। यात्र। का संचालन मनीष तोमर, विकास गुप्ता, गोविंद राठौर, जयंत नागपाल की सेवा संघ टीम द्वारा किया गया।
आश्रम संचालक अर्जुन भाई नरेश भाई कृष्णा भाई के कुशल मार्ग दर्शन में यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। शामिल होने वाले पदाधिकारियों में प्रधान सिंह भदौरिया, आदित्य भदौरिया, गोपाल जयसवाल, दिलीप हंदवानी, हरीश डींगरा, सूरज सिकरवार, रामू रामानी, भगवानदास, सरोज शर्मा,लता खत्री, उर्मिला सोनी, कौशल्या रायकवार, सलोनी कविता प्रमुख है।