अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा रजि ग्वालियर की गोठ सम्पन्न

Aug 16 2022

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा रजि. राजकुमार गर्ग "फतेह बाबा" ने बताया कि अग्र बंधुओं की टेकरी के हनुमान झांसी रोड पर बढ़ी धूमधाम के साथ लगभग 175 से अधिक अग्र बंधुओं के बीच गोठ सम्पन्न हुई। जिसमें हमारे साथ 50 से अधिक सामाजिक महिला साथियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशेष गणमान्यों में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल की उपस्थिति बहुत ही सहरानीय रही।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 10.30 बजे उपस्थित अग्र भाई बंधु-माता बहिनों ने बढ़ी आत्मीयता के साथ सुंदरकांड का वाचन कर आरती का आनंद लिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों में सर्वप्रथम मुकेश अग्रवाल, स्वपनिल अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम का श्रीगणेश करते हुए भारत माता एवं महाराजा अग्रसेन जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत और महाराजा अग्रसेन की आरती का वाचन किया। और मुकेश अग्रवाल के द्वारा बढ़े भावविभोर के साथ सुंदरकांड पर एवं महाराजा अग्रसेन का आरती पर अपने उदगार प्रस्तुत करते हुए बताया कि मैं समाज के बढ़े-बढ़े शहरों में कई कार्यक्रमों में सम्मिलित हुआ परन्तु महाराजा अग्रसेन की आरती का सुंदर वाचन आज पहली बार देख रहा हूँ।
कार्यक्रम में बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने उपस्थित होकर भारत माता एवं महाराजा अग्रसेन के छाया चित्र पर पूजा अर्चना की एवं वहाँ उपस्थित सभी अग्र बंधुओं का परिचय लिया और कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी के बीच दाल-बाटी-चूरमें का परसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, नरेश अग्रवाल, रविन्द्र गर्ग, किशन गुप्ता, दिलीप बंसल, मोहन जैन, गोपाल जैन, सुरेश चंद्र गुप्ता, जगमोहन अग्रवाल, मनोज गर्ग, दिनेश अग्रवाल, अरुण बंसल, सुनील बंसल, पवन गर्ग, अशोक अग्रवाल, गुरु दत्त सिंघल, राकेश अग्रवाल, चंद्रकांत गोयल, हरेकृष्ण अग्रवाल, डॉ विवेक अग्रवाल, श्रीराम गोयल, ओम प्रकाश सिंघल, नवीन अग्रवाल, शिवकुमार मित्तल, रविन्द्र गुप्ता, प्रशांत गोयल, हरिओम गुप्ता, नेमीचंद अग्रवाल, विजय गर्ग, प्रभु मंगल, प्रेम अग्रवाल, प्रबुद्ध गर्ग, अनूप सिंघल, मुकेश अग्रवाल मुरार, अनिल गर्ग, सोम अग्रवाल, अभिनव गर्ग, महेंद्र गर्ग, नीरज मित्तल, दिनेश बंसल, अजय जैन, गोविन्द प्रसाद गर्ग उपस्थिति थें।
महिला ग्रुप की ओर से डा कल्पना गुप्ता, सीता अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, रानी अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, रिशि अग्रवाल, राधा अग्रवाल, खुशी सिंघल, विजया सिंघल, पूजा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, रोमा अग्रवाल आदि ने दिन भर चले कार्यक्रम में बढ़े चाव के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए दाल-बाटी-चूरमें का आनंद लिया। अंत में कार्यक्रम का समापन पर उपस्थित समस्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।